Posts

Showing posts from 2015

जानिए नव वर्ष से जुड़े ये रोचक तथ्य !

Image
           नव वर्ष 2016 आने वाला है। लेकिन यह पूरी दुनिया में एक साथ नहीं आता, वरन अलग-अलग सभ्यताओं के लोग अलग-अलग समय पर पारंपरिक तरीकों से मनाते हैं। पेश हैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले न्यू ईयर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य : (1) जापानी नव वर्ष पहले 20 जनवरी से 19 फरवरी के बीच हुआ करता था, लेकिन अब यह 29 दिसम्बर की रात से 3 जनवरी तक मनाया जाता है, जिसे याबुरी कहते हैं। (2) म्यांमार में इसे तिजान कहते हैं, जो तीन दिन चलता है। यह पर्व अप्रेल के मध्य में मनाया जाता है। (3) ईरान में नव वर्ष के समारोह को नौरोज कहते हैं। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के दिन यह पर्व मनाया जाता है। (4) थाईलैंड में नए साल के उत्सव को सोन्गक्रॉन कहते हैं। यह त्योहार 13 से 15 अप्रेल तक मनाया जाता है। (5) ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सिडनी हार्बर ब्रिज पर सबसे आलीशान तरीके से मनाया जाता है। वहां जोरदार आतिशबाजी की जाती है। (6) लंदन में भी न्यू ईयर ईव पर होने वाली आतिशबाजी दुनियाभर में मशहूर है। टेम्स नदी के किनारे इसके लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। (7) अमरीका का सन फ्रांसिस्को भी इस माम

ऑटो में बैठकर घर पहुंचे सलमान खान !

Image
                बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान को आपने कई बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते देखा होगा। लेकिन हाल ही में वह एक ऑटो रिक्‍शा में बैठकर घर जाते हुए दिखाई दिए। सलमान के साथ एक्‍टर निखिल द्विवेदी भी मौजूद थे।                   दरअसल सलमान अपनी फैमिली के साथ मुंबई में एक रेस्‍त्रां में गए थे। जहां से निकलते समय बाकी फैमिली तो गाड़ी से चली गई लेकिन सलमान दोस्‍त निखिल के साथ ऑटो में बैठकर घर पहुंचे। देखें यह वीडियो...

Google Play पर लोकप्रिय हुआ विराट कोहली का मोबाइल गेम

Image
              घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली मैदान के बाहर भी धूम मचा रहे हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का मोबाइल गेम विराट क्रिकेट चैलेंज गूगल प्ले पर लोकप्रियता चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गया है।                गूगल ने 2015 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाडियों की सूची जारी की जिसमें शीर्ष पर टेस्ट कप्तान विराट कोहली हैं। उनकी डिजिटल लोकप्रियता विराट क्रिकेट चैलेंज के साथ और बढ़ गई और यह गेम गूगल प्ले पर शीर्ष में पहुंच गया है। प्ले स्टोर पर यह तेजी से लोकप्रिय हुआ है जबकि आम तौर पर भारतीय गेम गूगल प्ले पर शीर्ष में नहीं आते।

रामायण का जटायु जनवरी 2016 में हो जाएगा जिंदा !

Image
                ऐसी खबरे आ रही है कि केरल के कोल्लम में जल्द ही जटायु नेचर पार्क अगले वर्ष जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह वहीं जटायु देवता है जिन्होंने सीता माँ की रक्षा करते हुए रावण से भयंकर युद्ध किया था। तथा इस लड़ाई में जटायु जी बुरी तरह से रावण के प्रहार से जख्मी हो गए थे तथा जिसके बाद उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे।                यह पार्क अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ही मशहूर है तथा इस पार्क के साथ ही केरल के टूरिज्म मैप पर एक और नया डेस्टिनेशन जुड़ने जा रहा है। कोल्लम जिले के चदयामंगलम गांव में 'जटायु नेचर पार्क' बनकर तैयार है। यह जनवरी 2016 से आम लोगो के लिए खोल दिया जाएगा। जनवरी से इसके पहले फेज की तैयारी हो चुकी है। इस पार्क में जटायु का सबसे बड़ा स्कल्पचर बनाया गया है। ऐसी बताया जा रहा है कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक यही वो जगह है जहां सीता का अपहरण कर ले जाते रावण से लड़ते हुए पक्षीराज जटायु गिरे थे। यहीं पर उन्होंने अपने प्राण त्यागे थे।               इस पार्क के मुताबिक पहाड़ पर इसे 200 फीट लंबा, 150 फीट चौड़ा और 70 फीट ऊंचा बनाया

500 सालों से जिंदा हैं पुतिन!

Image
              रूस की सोशल मीडिया का बाजार इन दिनों राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के 'अमर' होने की चर्चाओं से गर्म है।लोग कह रहे हैं कि पुतिन पिछले 500 सालों से अलग-अलग रूपों में मौजूद हैं। ट्विटर पर इन दिनों #ImmortalPutin ट्रेंड कर रहा है और मजेदार तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।               कभी पुतिन की तुलना मोनालिसा की पेंटिंग से तो कभी रूस के सैनिकों से की जा रही है। जून में ही मोनालिसा के दो फोटो के साथ पुतिन की एक फोटो को रखकर बताया गया कि किस तरह उनका चेहरा मोनालिसा से मिलता है। इसी तरह 1920 और 1941 के दौर के कुछ रूसी सैनिकों से भी उनके चेहरे के मेल खाने की बात कही जा रही है।               इन सबसे पहले अप्रेल में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी। यह फोटो 19वीं शताब्दी के मिस्र के एक जनरल की थी और इस पर भी कई लोगों ने दावा किया थ कि यह पुतिन ही थे। हालांकि ज्यादातर लोग इन तस्वीरों को फोटोशॉप की कलाकारी मान रहे हैं और इन पर कमेंट्स करने से बच रहे हैं।

गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे

Image
               काशी को क्योटो बनाने का सपना लिए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बनारस गए। देश की धार्मिक और सांस्कृति राजधानी कहा जाने वाला वाराणसी दोनों के स्वागत के लिये सज-धज कर तैयार दिखा। दोनों नेता गंगा आरती में शामिल होने के लिए दशाश्वमेध घाट गए जहां सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद होती है।                गंगा आरती में शामिल होने से पहले दोनों नेता गंगा पूजन में सम्लित हुए। दोनों नेताओं ने करीब 10 मिनट तक चले गंगा पूजन में विधिवत पूजा-अर्चना की। पंडितों ने मोदी और आबे के माथे पर तिलक लगाया। वैदिक मंत्रों के बीच दोनों प्रधानमंत्रियों ने गंगा की आरती उतारी।                दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली की तरह भव्य गंगा आरती हुई। देशी-विदेशी फूलों की सुगंध घाट पर बिखरी हुई थी सीढ़ियों पर रेड कारपेट बिछाया गया।

मंगल पर चिठ्ठी भेजने में 12 लाख रुपए खर्च आएगा !

Image
                  ब्रिटेन में 5 साल के ओलिवार गिडिंग्स के पत्र को देखने के बाद रॉयल मेल के अधिकारी भी सर खुजाने को मजबूर हो गए। ओलिवर रॉयल मेल को पत्र लिखकर पूछा था कि मंगल ग्रह पर पत्र भेजने पर कितना खर्च आएगा। पृथ्वी से करीब 56.7 करोड़ किमी दूर स्थित इस ग्रह पर पत्र भेजने के लिए बाद में रॉयल मेल सर्विस के अधिकारियों ने नासा से मदद के लिए आग्रह किया। फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में नासा की मदद से रॉयल मेल को पता चला कि इसके लिए 11 हजार पाउंड (12 लाख रु.) का खर्च आएगा। सर्विस के अधिकारियों ने ओलिवर को खर्च के बारे में बताया।                   लंकाशायर के लायथम सेंट एन्नीस में अपनी मां मिलेनी, पिता माइक और आठ साल के बड़े भाई विलियम के साथ रहने वाला ओलिवर अधिकारियों के इस जवाब से काफी उत्साहित है। उसने कहा कि इतनी रकम मेरे लिए काफी अधिक है। मगर, मेरे सवाल पर मेहनत करने लिए रॉयल मेल का शुक्रिया। मुझे आपके जवाब को पढ़कर मजा आया। रॉयल मेल के सीनियर कस्टमर एडवाइजर एंड्रू स्मोट ने बताया कि उनकी टीम ने नासा की मार्स आउटरीच यूनिट से संपर्क कर इसकी जानकारी दी।                   नास

ऑस्‍ट्रेलिया में खुलेगा हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर !

Image
              आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सबसे बड़ा हिंदू दुर्गा मंदिर इस रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे भारतीय आबादी की काफी समय से लंबित इच्छा पूरी जाएगी।               विक्टोरिया प्रांत की राजधानी मेलबर्न के पास रॉकबैंक में मंदिर में धार्मिक प्रवचन और भजन के अलावा दशहरा जैसे हिंदू त्योहार आयोजित होंगे। मंदिर पिछले पांच साल से निर्माणाधीन था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में जन्में आस्ट्रेलियाई बाशिंदों की संख्या 2004 के 1,32,800 से बढ़कर 2014 में 3,97,200 हो गई है, जो तिगुनी वृद्धि है। हिंदू धर्म आस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ते धर्मों में शामिल है।

मंगल ग्रह पर मिले उछलते चूहे और लंबी पूंछ वाला बंदर !

Image
                  मंगल ग्रह आज भी पृथ्वी वासियों के लिए एक रहसय बना हुआ है। यह एक वचित्र बात है कि पुरातन धर्म ग्रथों में मंगल ग्रह के बारे में इतना कुछ लिखा गया पर फिर भी इस लाल ग्रह के बारे में मनुष्य का ज्ञान सीमित ही है। मंगल ग्रह पर जीवन की खोज जारी है, इसी बीच वहां से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर आप चौंक सकते हैं।                  अब तक मंगल से पानी की मौजूदगी के अलावा एक महिला जैसी आकृति देखने को मिली थी। लेकिन अब नासा के क्यूरियोसिटी उपग्रह से मिली तस्वीरों में गड्ढे में उछलते चूहे और बंदर जैसी आकृति भी देखने को मिला है। नासा का यह उपग्रह 2012 से अंतरिक्ष में मौजूद है। इसमें कई अन्य कलाकृतियां भी देखने को मिलीं।                   नासा की तस्वीरों का विश्लेषण करने वाले खगोलशास्त्री जोए व्हाइट ने नासा की ओर से जारी तस्वीरों में से इस चूहे को खोज निकाला। उन्होंने अनुमान लगाया कि यह दो से तीन फीट तक का हो सकता है, जिसके कान, नाक और आंखे साफ तौर पर दिख रहे हैं। वहीं विश्लेषकों के मुताबिक यह बंदर एक चट्टान पर बैठा है और इसकी एक लंबी पूंछ भी है। मील क

देव दीपावली पर 80 लाख दीयों के बीच कुछ यूं नजर आई काशी

Image
               दीपावली के 14 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को काशी में धूमधाम से देव दीपावली मनाई जाती है। घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 84 घाटों पर दीयों की लड़ियां सजाई गई है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानो तारे आसमान छोड़कर धरती पर उतर आए हों। भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया गया। देव दीपावली देखने के लिए दूर-दूर से लोग वाराणसी आते हैं।                दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली के दिन पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। घाट की फूलों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से आकर्षक सजावट की गई है। वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग से इंतजाम किए गए है। इसके अलावा शानदार आतिशबाजी का नजारा भी दिखाया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है।               ऐसी मान्यता है कि इस तिथि से पहले कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु नींद से जागते हैं। ये भी माना जाता है कि दीपावली पर महालक्ष्मी अपने स्वामी भगवान विष्णु से पहले जाग जाती हैं, इसलिए दीपावली के 15 दिन बाद देवताओं की दीपावली मनाई जाती है। इसे ही आगे चलकर देव दीपावली ने नाम स

'Bajirao Mastani' में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप !

Image
               रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है और निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म पर बाजीराव पेशवा प्रथम के वंशजों ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।                पेशवा के वंशज प्रसादराव पेशवा ने सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है कि और कहा है कि जल्द ही रिलीज होने जा रही इस फिल्म की समीक्षा की जाए, मामले की जांच कराई जाए और उसके अनुसार फैसला किया जाए। प्रसादराव पेशवा ने कहा कि वह एक आम आदमी हैं और आने वाली फिल्म के टीजर और प्रोमो देखने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।                उन्होंने आरोप लगाया, 'यह पाया गया है कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर इस फिल्म में मूल इतिहास को उलटा गया है। साथ ही, एक गीत को श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम की दो पत्नियों काशीबाई और मस्तानी पर फिल्माया गया है जो कि ऐतिहासिक तथ्यों से मेल नहीं खाती। उन्होंने यह भी कहा कि 'पिंगा' नृत्य शैली मराठी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है और इसे फिल्म म

Facebook ने मांगी 'Isis Anchalee' से माफी !

Image
              San Francisco की रहने वाली सॉफ्टवेयर डेवलपर 'Isis Anchalee' के एकाउंट को Facebook ने आतंकवादी संगठन 'ISIS' का अकाउंट समझ कर बंद कर दिया जिसके बाद इस युवती ने Facebook के Twitter हैंडल पर Facebook को ट्वीट कर बताया कि वह आतंकवादी नहीं बल्कि उसका नाम 'Isis' है।                   IsisAnchalee ने अपने नाम की पुष्टि के लिए उसने Facebook को अपने पासपोर्ट की कॉपी भी भेजी और Facebook को खरी खोटी भी सुनाई तो जाकर Facebook ने उनसे माफी मांगते हुए उनका एकाउंट फिर से शुरू किया।                 IsisAnchalee ने कहा कि उसने अपने एकाउंट को एनेबल कराने के लिए Facebook को तीन बार अपनी पर्सनल डिटेल भेजी। उन्होंने Twitter पर लिखा कि ' Facebook मुझे आतंकवादी समझता है। मैंने उन्हें अपने पासपोर्ट की कॉपी भी भेजी पर शायद Facebook के लिए यह प्रमाण भी मेरा अकाउंट एनेबल करने के लिए काफी नहीं है।'                Facebook के एक रिसर्चर ने ट्विटर पर उनको जवाब देते हुए उनके एकाउंट को फिर से एनेबल किया। Facebook के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक Err

बाबा रामदेव का योगावियर वस्त्रम देगा Adidasऔर Nike को टक्कर!

Image
             बाबा रामदेव ने आटा नूडल्स को लॉन्च कर नेस्ले की मैगी को तो टक्कर दे दी पर अब पतंजलि Adidas   और Nike   जैसे दिग्गज ब्रांड्स को टक्कर देने की तैयारी में है। उसने खादी से बने योगावियर बाजार में लाने की रणनीति बनाई है।                एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, बाबा रामदेव का कहना है कि उनका योगावियर वस्त्रम खादी से बना होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हमेशा से भारत में उपभोक्ताओं को भ्रमित किया है। उनके उत्पादों की कीमत उपभोक्‍ताओं की खरीद की पहुंच में होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी इस साल 5000 करोड़ वाली कंपनी हो जाएगी। इस साल उनकी कंपनी ने 150 फीसदी की वृद्धि की है।              इसके अलावा बाबा रामदेव Horlicks  और Bournvita  को टक्कर देने के लिए हेल्थ ड्रिंक्स जैसे Powervita  जल्द लॉच करेंगे। साथ ही वह  Baby Care  और Beauty Products  बाजार में लाएंगे।

छठ पूजा पहले इन बातों को जरूर जान लें !

Image
           सूर्य पूजा का सबसे बड़ा पर्व छठ 17 नवंबर को मनाया जाएगा। लेक‌िन छठ पूजा से पहले इन बातों को जरूर जान लें। भविष्य पुराण में बताया गया है कि इस व्रत के दिन जो भी भक्त सूर्य देव की पूजा करता है और सप्तमी के उदयगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करता है उसके कई जन्मों के पाप कट जाते हैं और मृत्यु के बाद सूर्य लोक में वर्षों तक सुख एवं भोग की प्राप्ति होती है। पुराण में बताया गया है कि सूर्य को अर्घ्य देने के कुछ नियम हैं। पुण्य लाभ चाहने वालों को इन नियमों का पालन करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। भविष्य पुराण कहता है कि जो मनुष्य भगवान सूर्य को पुष्प और फल से युक्त अर्घ्य प्रदान करता है वह सभी लोकों में पूजित होता है। इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यश् का लाभ मिलता है। सूर्य देव को अष्टांग अर्घ्य अत्यंत प्रिय है। जो इस प्रकार अर्घ्य देता है उसे हजार वर्ष तक सूर्य लोक में स्थान प्राप्त होता है। अष्टांग अर्घ्य में जल, दूध, कुशा का अग्र भाग, घी, दही, मधु, लाल कनेर फूल तथा लाल चंदन से अर्घ्य द‌िया जाता है। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आम जन मिट्टी के बरतन एवं बांस के डाले क

सीता की दृष्टि से देखिये कैसे हैं "सिया के राम"

Image
              रामायण की सदियों पुरानी कहानी चाहे कितनी बार सुनाई जाये इसका महत्व कभी काम नहीं हप सकता। लेकिन एक नए टीवी कार्यक्रम "सिया के राम" में रामायण यानी रामकथा को नए रूप में दिखाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का रोचक पहलू यह है कि इसमें कहानी मिथिला की बेटी सीता के दृष्टिकोण से दर्शाई जाएगी।                 आज तक जब भी रामायण की कथा का बखान किया गया है उसमें श्री राम को ही मुख्य भूमिका में दिखाया गया है पर पहली बार ये युगों पुरानी कथा सीता के दृष्टिकोण से प्रसारित की जाएगी जो की न सिर्फ रामायण में बल्कि हमारे समाज में भी स्त्रियों के महत्व को स्पष्ट करेगा।               जब भी पौराणिक कथाओं की बात होती है तो हम वही लेते हैं जो लिखा होता है, लेकिन आज के बदले समय में आज की नई पीढ़ी बेहद समझदार है। वे क्यों और कैसे को जानना चाहती है।" सिया के राम" इसी बात को ध्यान में'रख कर तैयार किया गया है।

दिवाली पर पटाखे जलाने से पहले एक बार इसे ज़रूर पढ़ें !

Image
               दीपावली रौशनी का त्यौहार है। समय के साथ - साथ ये त्यौहार पटाखों के शोर का भी बन गया है। मैं आपको पटाखे चलाने या न चलाने के लिए नहीं कह रहा हूँ। बस पटाखे खरीदने के बाद और जलाने से पहले इन बातों का ध्यान अवश्य रखें और इस दीपावली का खूब मज़ा लें। पटाखे हमेशा लाइसेंस प्राप्त दुकान से ही खरीदें। पटाखों को घर के अंदर खुले में ना रखें बल्कि किसी बंद डिब्बे में रखें। इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें। पटाखों पर सुरक्षा संबंधी कुछ सुझाव दिए हो तो उन्हे जरुर पढ़ें। किसी खुली जगह पर ही पटाखें जलाएं। संकरी गली या फिर मुहल्लों में पटाखे जलाने से बचें। जहां पटाखे जला रहे हों वहां पास में एक बाल्टी पानी और कंबल की व्यवस्था करें, ताकि किसी इमरजेंसी की अवस्था में तुरंत बचा जा सके।  मोटे सूती कपड़े पहने पटाखे जलाते समय। ढीलें कपड़े पहनने से बचें। हो सके तो जहां वाहन खड़े हो वहां पटाखे ना जलाएं।                पटाखे जो जल ना पाएं हो उन्हें बिल्कुल ना छुएं। बल्कि उनपर पानी डालें दें।दिवाली खुशियों का पर्व है, सुख-शांति का पर्व है, पटाखों के कान-फोड़ू शोर और प्रदूषण से त्योहार क

अमिताभ बच्चन ने किस से मांगी माफी ?

Image
                 अमिताभ बच्चन चाहे कितने ही बड़े स्टार क्यों न हो पर उन्होंने इस का कभी भी अभिमान नहीं किया। वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने फैंस को ही देते हैं। इसी कारण अमिताभ बच्चन हर रविवार को मुंबई स्थित अपने घर जलसा में अपने प्रशंसकों से मिलते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन उस वक़्त बहुत दुखी हुए जब वो उनसे से मिलने के लिए दक्षिण अफ्रीका से आई व्हीलचेयर पर रहने वाली महिला फैन से नहीं मिल सके।                     अमिताभ ने इसके लिए अपनी प्रशंसक से माफी मांगी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह किसी और समय उससे मिलने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, प्रिय महिला से भीड़ में नहीं मिल पाने के कारण मैं उससे माफी मांगता हूं। लेकिन प्रयास करूंगा।

चार हफ्तों में फेयरनेस का दावा करने वाली इमामी को 15 लाख रुपये जुर्माना

Image
              टीवी पर विज्ञापन देख जाने कितने ही लोग गोरे होने के चक्कर मेंक्रीम खरीदते है. पर फायदा बिल्कुल भी नही होता है। पर इसके बाद भी लोग नहीं मानते और दूसरी क्रीम खरीदना शुरू कर देते हैं। लेकिन निखिल नाम के एक युवा ने फायदा न होने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया। इसके कारण चार हफ्तों में चेहरे को गोरा करने का दावा करना इमामी कंपनी को न केवल निखिल को 15 लाख का जुर्माना देना पड़ा बल्कि विज्ञापन भी वापस लेने होंगे।               निखिल ने कानून की पढ़ाई कर रहे अपने छोटे भाई की मदद से कंपनी पर उपभोक्ता न्यायालय में वर्ष 2013 में केस दर्ज किया था, जिसमें निर्णय अब आया है, उसके तहत कंपनी को उन्हें 15 लाख रुपए जुर्माना देने होंगे. इस फैसले में यह भी कहा गया है कि कंपनी को अपना वह विज्ञापन भी वापस लेना होगा, जिसके तहत उसने गोरा बनाने का दावा किया था।               निखिल ने बताया कि विज्ञापन देखकर क्रीम खरीदने के बाद उन्होने एक माह तक इसका प्रयोग किया,पर कोई फायदा नही हुआ। उनका कहना है कि उनका मकसद बस इतना है कि ऐसे दावों से लोग ठगे न जाए. उन्होने ने तो कंपनी से किसी मुआवजे क

सेरेना विलियम्स ने दौड़कर मोबाइल चोर को दबोचा

Image
               टेनिस महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी 34 वर्षीय सेरेना विलियम्स को कोर्ट पर अपने दमखम के लिए जाना जाता है लेकिन इस टेनिस स्टार ने अब कोर्ट से बाहर भी खुद को सुपरवूमैन साबित किया जब उन्होंने दौड़कर उस आदमी को दबोच दिया जो रेस्टोरेंट में भोजन कर रही इस स्टार खिलाड़ी का मोबाइल चोरी करके भाग रहा था।                सेरेना ने फेसबुक पर खुद को सुपरहीरो की तरह पेश करके एक तस्वीर डाली है और उस नाटकीय घटनाक्रम को बयां किया जो उनके अनुसार एक चीनी रेस्टोरेंट में हुआ। वहां एक व्यक्ति उसके करीब खड़ा था और उनकी टेबल के काफी करीब पहुंच गया था।                हालांकि निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों के अनुसार कहानी इतनी नाटकीय नहीं थी जैसी सेरेना ने फेसबुक पर बतायी। सेरेना ने लिखा, मेरा मोबाइल कुर्सी पर पड़ा था लेकिन मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी। वह (कथित चोर) वहां बड़ी देर से था। क्या वह ग्राहक था। मैंने सोचा कि कि क्या वह बाथरूम जाने के लिए इंतजार कर रहा है।                इस टेनिस स्टार ने कहा कि उनकी सुपरहीरो जैसी समझ सही साबित हुई। उस व्यक्ति ने उनका मोबाइल उठाया और रे

दिवाली से पहले PM नरेंद्र मोदी ने दिया 'धनतेरस गिफ्ट'

Image
                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दीपावली से पहले सोने से जुड़ी 3 स्कीम को लॉन्‍च किया है जो की प्रधानमंत्री जी सब्जी देश वासियों को 'धनतेरस गिफ्ट' है है। दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने भौतिक रुप में सोने की मांग को कम करने और देश में बिना उपयोग के पडे 20,000 टन   सोने को उपयोग में लाने के लिये तीन योजनाओं को जारी किया। प्रधानमंत्री ने पहला ऐसा सोने का सिक्का और बुलियन जारी किया जिस पर राष्ट्रीय चिन्ह् अशोक चक्र और महात्मा गांधी का चित्र अंकित है।                   इस योजना के तहत 5 ग्राम के 15 हजार, 10 ग्राम के 20 हजार और 20 ग्राम के 3750 बार एमएसटीसी स्टोर में बेचे जायेंगे. गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत भारतीय नागरिकों को निवेश करने का मौका मिलेगा।                  रिजर्व बैंक ने स्वर्ण बांड के लिये 2,684 रुपये प्रति 10 ग्राम का मूल्य तय किया है. बांड के लिये आवेदन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक स्वीकार किये जाएंगे।सोने की भौतिक खरीद के समक्ष विकल्प उपलब्ध कराने के मकसद से लायी गयी इस स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशकों को 2.75% ब्याज मिलेगा। निवेशक

बैलून्स के जरिए इंटरनेट फैसिलिटी मुहैया कराएगा Google!

Image
              भारत सरकार ने गूगल के लून प्रोजेक्ट के पायलट फेज को मंजूरी दे दी है जिसके अनुसार गूगल अब देश में बैलून्स के जरिए इंटरनेट फैसिलिटी मुहैया कराएगा। इस में गांवों को फोकस किया जाएगा जहां गूगल जमीन से 20 km  की ऊंचाई पर बैलून्स रखेगा जो कि 40 से 80 km के एरिया में इंटरनेट फैसिलिटी देंगे।कहा जा रहा है कि टेस्टिंग के शुरुआती दौर के लिए गूगल ने बीएसएनएल से हाथ मिलाया है।              गूगल ने लून प्रोजेक्ट और ड्रोन बेस्ड इंटरनेट ट्रांसमिशन के लिए सरकार से मंजूरी मांगी थी। सरकार ने फिलहाल लून प्रोजेक्ट के पायलट फेज की टेस्टिंग को मंजूरी दी है। इसके लिए 2.6GHz बैंड में ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया जाएगा।ड्रोन प्रोजेक्ट के तहत गूगल 8 बड़े सोलर पावर्ड ड्रोन्स के जरिए इंटरनेट ट्रांसमिट करेगा।              इस प्रोजेक्ट के कारण गांवों में इंटरनेट सेटअप के लिए बिना भारी भरकम खर्च के आसानी से इंटरनेट एक्सेसज मिल सकेगा। गूगल ने पहले ही भारत के 500 रेलवे स्टेशनों को इंटरनेट से जोड़ने का वादा कर चुका है।इससे सरकार उन इलाकों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचा सकेगी, जहां लो

26 अक्तूबर को भारत लौटेगी मूकबधिर गीता

Image
              पाकिस्तान में रह रही मूकबधिर भारतीय युवती गीता 26 अक्तूबर को अपने घर लौट पाएगी क्योंकि दोनों देश की सरकारों ने उसकी स्वदेश आने की यात्रा को अंतिम मंजूरी दे दी है। वह गलती से सीमा पार करने के बाद से करीब एक दशक से यहां मौजूद है।               गीता जब सात या आठ साल की थी, पाकिस्तानी रेंजर्स को 15 साल पहले लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में वह अकेली बैठी हुई मिली थी। पुलिस उसे लाहौर के चैरिटेबल ‘इदी फाउंडेशन’ के पास ले गई और बाद में उसे कराची में एक आश्रय स्थल में रखा गया।               23 साल की गीता एक दशक से अधिक समय से यहां इदी फाउंडेशन के आश्रय स्थल में रह रही है। इदी फाउंडेशन के फहद इदी ने कहा कि गीता सोमवार सुबह पीआईए की उड़ान से नयी दिल्ली के लिए रवाना होगी। उसके साथ मैं, मेरे पिता फैसल इदी, मेरी मां तथा मेरी दादी बिलकीस इदी जाएंगे।

मुस्लिम परिवार ने 10 किलो का वनीला केक काट के मनाया गाय का जन्मदिन

Image
            दादरी हत्याकांड के बाद से एक ओर देशभर में बीफ पर बैन को लेकर बहस चल रही है पर ऐसे में उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक मुस्लिम परिवार ने एक नई मिसाल पेश की है। सिकंदर गेट कॉलोनी के रहने वाले इस परिवार ने एक वर्षीय गो वंश 'जूली' का जन्मदिन मनाया।             जूली का जन्मदिन मनाने के लिए खास इंतजाम किया गया था। जन्मदिन के अवसर पर परिवार ने 10 किलोग्राम बिना अंडे वाला केक मंगाया था। जूली को बर्थेडे कैप भी पहनाया गया था और मेहमानों के लिए पकौड़े, मिठाइयों और फलों की व्यवस्था की गई थी।             29 वर्षीय मोहम्मद इरशाद का कहना है कि जूली और उसकी मां भोली उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं। जिस तरह से वे अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं वैसे ही उन दोनों का भी ख्याल रखते हैं। जब जूली के जन्मदिन का समय आया तो वे कुछ बड़ा करना चाहते थे। इसके लिए वे पहले से योजना बनाने लगे और जन्मदिन के लिए 100 से अधिक लोगों को निमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के लिए बिना अंडे वाला वनीला केक का ऑर्डर दिया था। गेस्ट जूली के लिए के लिए उपहार भी लेकर आए थे। जूली को फल काफी पसंद है इसल

कैसे करे विजयदशमी (दशहरा) की पूजा?

Image
              हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार आश्विन शुक्ल दशमी के दिन विजयदशमी (दशहरा) का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा 22 अक्टूबर, 2015 को मनाया जाएगा। दशहरे के दिन का विजय मुहूर्त शुभ कार्यों और यात्रा शुरु करने के लिए महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। इस वर्ष यह मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।               भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है।इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है।                भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्

नवरात्रि महोत्सव - माँ सिद्धिदात्री

Image
               नवरात्रि का नवां दिन माँ  सिद्धिदात्री  का है जिनकी आराधना से व्यक्ति को सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती है उसे बरे कर्मों से लडऩे की शक्ति मिलती है।  सिद्धिदात्री की आराधना से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कमल के आसान पर विराजमान माँ सिद्धिदात्री के हाथों में कमल, शंख गदा, सुदर्शन चक्र है जो हमें बुरा आचरण छोड़ सदकर्म का मार्ग दिखाता है।                आज के दिन माँ की आराधना करने से भक्तों को यश, बल व धन की प्राप्ति होती है। माँ सिद्धिदात्री का नौंवा स्वरूप हमारे शुभ तत्वों की वृद्धि करते हुए हमें दिव्यता का आभास कराता है। माँ की स्तुति हमारी अंतरात्मा को दिव्य पवित्रता से परिपूर्ण करती है हमें सत्कर्म करने की प्रेरणा देती है। माँ की शक्ति से हमारे भीतर ऐसी शक्ति का संचार होता है जिससे हम तृष्णा व वासनाओं को नियंत्रित करके में सफल रहते हैं तथा जीवन में संतुष्टिi की अनुभूति कराते हैं। माँ का दैदीप्यमान स्वरूप हमारी सुषुप्त मानसिक शक्तियों को जागृत करते हुए हमें पर नियंत्रिण करने की शक्ति व सामथ्र्य प्रदान करता है।                 आज के दिन माँ 

नवरात्रि महोत्सव - माँ महागौरी

Image
                माँ दुर्गा की अष्टम शक्ति है महागौरी जिसकी आराधना से उसके भक्तों को जीवन की सही राह का ज्ञान होता है जिस पर चलकर वह अपने जीवन का सार्थक बना सकता है। नवरात्र में मा के इस रूप की आराधना व्यक्ति के समस्त पापों का नाश करती है। व्रत रखकर माँ का पूजन कर उसे भोग लगाएं तथा उसके बाद माँ का प्रसाद ग्रहण करे जिससे व्यक्ति के भीतर के दुराभाव दूर होते हैं।                 माँ दुर्गा का आठवां रूप महागौरी व्यक्ति के भीतर पल रहे कुत्सित व मलिन विचारों को समाप्त कर प्रज्ञा व ज्ञान की ज्योति जलाता है। माँ का ध्यान करने से व्यक्ति को आत्मिक ज्ञान की अनुभूति होती है उसके भीतर श्रद्धा विश्वास व निष्ठ की भावना बढ़ाता है।                 नवरात्र के आठवें दिन माँ महागौरी की आराधना की जाती है। आज के दिन माँ की स्तुति से समस्त पापों का नाश होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माँ ने कठिन तप कर गौर वर्ण प्राप्त किया था। माँ की उत्पत्ति के समय इनकी आयु आठ वर्ष की थी जिस कारण इनका पूजन अष्टमी को किया जाता है। माँ अपने भक्तों के लिए अन्नपूर्णा स्वरूप है। आज ही के दिन कन्याओं के पूजन का विधा

नवरात्रि महोत्सव - माँ कालरात्रि ( शुभंकारी )

Image
                माँ दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि एवं शुभांकरी के नाम से जानी जाती हैं। दुर्गापूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन 'सहस्रार' चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। इसी कारण इनका एक नाम 'शुभंकारी' भी है। अतः इनसे भक्तों को किसी प्रकार भी भयभीत अथवा आतंकित होने की आवश्यकता नहीं है।                   इनके शरीर का रंग घने अन्धकार की तरह एक दम काला हैं । सर के बाल बिखरे हुए हैं ।गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है । इनके तीन नेत्र है । ये तीनो नेत्र ब्रम्हांड के सदृश्य गोल है । इनसे विद्युत के समान चमकीली किरणे प्रकाशित होती रहती है । इनकी नासिका के श्वास प्रश्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालायें निकलती रहती है । इनका वाहन गधा है । ऊपर उठे हुए दाहिने हाथ की वरमुद्रा सभी को वर प्रदान करती है । दाहिने तरफ के नीचे वाले हाथ अभय मुद्रा में है । बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे क

नवरात्रि महोत्सव - माँ कात्यायनी

Image
                 माँ दुर्गा जी के छठवें स्वरुप का नाम कात्यायनी है ! कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे ! उनके पुत्र - ऋषि कात्य हुए ! इन्ही कात्य के गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे ! इन्होने भगवती पराम्बा की उपासना करते हुए बहुत वर्षों तक बड़ी कठिन तपस्या की थी ! उनकी इच्छा थी की माँ भगवती उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लें ! माँ भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली थी ! कुछ काल पश्चात जब दानव महिसासुर का अत्याचार पृथ्वी पर बहुत बढ़ गया तब भगवान् ब्रह्मा , विष्णु , महेश तीनो ने अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया ! महर्षि कात्यायन ने सर्व प्रथम इनकी पूजा की ! इसी कारण से यह कात्यायनी कहलाई !                    ऐसी भी कथा मिलती है कि ये महर्षि कात्यायन के यहाँ पुत्री रूप से उत्पन्न भी हुई थी ! आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को जन्म लेकर शुक्ल सप्तमी , अष्टमी , तथा नवमी तक तीन - दिन इन्होने कात्यायन ऋषि कि पूजा ग्रहण कर दशमी को महिषासुर का वध किया था ! माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी है ! भगवान् कृष्ण को पतिरूप में पाने के लिए ब्रज की गोपि

नवरात्रि महोत्सव - माँ स्कंदमाता

Image
                नवरात्र के पांचवे दिन माँ  स्कंदमाता की पूजा होती है। पौराणिक कथानुसार भगवती स्कन्दमाता ही पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती हैं। महादेव की पत्नी होने के कारण माहेश्वरी और अपने गौर वर्ण के कारण गौरी के नाम से भी माता का पूजन किया जाता है। माता को अपने पुत्र से अधिक स्नेह है, और इसी कारण इन्हें इनके पुत्र स्कन्द के नाम से जोड़कर पुकारा जाता है।                                             सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया |                                          शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी ||                  माँ के इस स्वरूप की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां भक्त के सारे दोष और पाप दूर कर देती है। माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। भगवान स्कंद 'कुमार कार्तिकेय' नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की मा

नवरात्रि महोत्सव - माँ कूष्माण्डा

Image
               नवरात्र-पूजन के चौथे दिन माँ कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की ही उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'अदाहत' चक्र में अवस्थित होता है। अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और अचंचल मन से कूष्माण्डा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा-उपासना के कार्य में लगना चाहिए।                कहते हैं जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है। इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं। माँ कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। सच्चे मन से मां से जो भी मांगो वो जरूर पूरा होता है। आज जातक को मन से मां की पूजा करनी चाहिए जिसके चलते उस पर आने वाले हर संकट को मां उससे दूर कर देंगी।                इनके तेज और प्रकाश से दसों दिशाएँ प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है। माँ की आठ भुजाएँ हैं। अतः ये अष्टभुजा

नवरात्रि महोत्सव - माँ चंद्रघंटा

Image
               माँ दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि उपासना में तीसरे दिन की पूजा का अत्यधिक महत्व है और इस दिन इन्हीं की पूजा-आराधना की जाता है। माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है तथा विविध प्रकार की दिव्य ध्वनियाँ सुनाई देती हैं। ये क्षण साधक के लिए अत्यंत सावधान रहने के होते हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएँ विनष्ट हो जाती हैं। इनकी आराधना हमेशा फलदायी है। माँ भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र ही कर देती हैं। माँ का स्वरूप अत्यंत सौम्यता एवं शांति से परिपूर्ण रहता है। स्वर में दिव्य, अलौकिक माधुर्य का समावेश हो जाता है। माँ चंद्रघंटा के भक्त और उपासक जहाँ भी जाते हैं लोग उन्हें देखकर शांति और सुख का अनुभव करते हैं।                माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं. इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूष

नवरात्रि महोत्सव - माँ ब्रह्मचारिणी

Image
                माँ  दुर्गा का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी जिसका दिव्य स्वरूप व्यक्ति के भीतर सात्विक वृत्तियों के अभिवर्दन को प्रेरित करता है। मां ब्रह्मचारिणी को सभी विधाओं का ज्ञाता माना जाता है। मां के इस रूप की आराधना से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार व संयम जैसे गुणों वृद्धि होती है।                 ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली। मां के इस दिव्य स्वरूप का पूजन करने मात्र से ही भक्तों में आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थपरता व ईष्र्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर होती हैं।                 ब्रहमचारिणी मां दुर्गा को द्वितीय शक्ति स्वरूप है। मां स्वेत वस्त्र पहने दाएं हाथ में अष्टदल की माला और बांए हाथ में कमण्डल लिए हुए सुशोभित है। पैराणिक ग्रंथों के अनुसार यह हिमालय की पुत्री थीं तथा नाराद के उपदेश के बाद यह भगवान को पति के रूप में पाने के लिए इन्होंने कठोर तप किया। जिस कारण इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। इन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए 1000 वर्षों तक सिर्फ फल खाकर ही रहीं तथा अगले 3000 वर्ष की तपस्या सिर्फ पेड़ों से ग

नवरात्रि महोत्सव - माँ शैलपुत्री

Image
              नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है।शक्ति की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की।                नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को सर्वप्रथम शैलपुत्री के रूप में पूजा जाता है। हिमालय के वहां पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण उनका नामकरण हुआ शैलपुत्री। इनका वाहन वृषभ है, इसलिए यह देवी वृषारूढ़ा के नाम से भी जानी जाती हैं। इस देवी ने दाएं हाथ में त्रिशूल धारण कर रखा है और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है। यही देवी प्रथम दुर्गा हैं। ये ही सती के नाम से भी जानी जाती हैं। उनकी एक मार्मिक कहानी है।               एक बार जब प्रजापति ने यज्ञ किया तो इसमें सारे देवताओं को निमंत्रित किया

श्री गणेश चतुर्थी

Image
              गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता हैं।शिवपुराणमें भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्तिगणेश की अवतरण-तिथि बताया गया है जबकि गणेशपुराणके मत से यह गणेशावतार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। गण + पति = गणपति। संस्कृतकोशानुसार ‘गण’ अर्थात पवित्रक। ‘पति’ अर्थात स्वामी, ‘गणपति’ अर्थात पवित्रकोंके स्वामी।              शिवपुराण के अन्तर्गत रुद्रसंहिताके चतुर्थ (कुमार) खण्ड में यह वर्णन है कि माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वारपालबना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिवगणोंने बालक से भयंकर युद्ध किया परंतु संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका। अन्ततोगत्वा भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सर काट दिया। इससे भगवती शिवा क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। भयभीत देवताओं ने देवर्षिनारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया।               शिवजी के निर्देश पर विष्णुजीउत्त