Posts

Showing posts from February, 2016

Ferrari Launches Its 2016 F1 Car SF-16H

Image
               Ferrari has launched F1 Car SF-16H with which it hopes to take the fight to Mercedes during the 2016 season.Ferrari team opted for an online launch, with team principal Maurizio Arrivabene, technical director James Allison and drivers Sebastian Vettel and Kimi Raikkonen on hand to reveal the Scuderia's new challenger.                The SF16-H sports a different livery, as speculated in the past weeks, with white paint appearing on the engine cover, the front wing and in front of the cockpit.Ferrari has worked on engine cooling over the winter to allow the car to be configured in a more aerodynamically efficient manner.                The car is expected to take to the track on Sunday for a filming day at Barcelona before testing kicks off on Monday at the Spanish circuit.

एक और दुर्लभ जीव आया सामने !

Image
               ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर एक दुर्लभ मॉन्स्टर फिश मिली है। इस मछली के दांत शार्क जैसे हैं और देखने में यह मगरमच्छ और डॉलफिन की क्रॉस ब्रीड लगती है। दिखने में अजीब यह समुद्री जीव दुर्लभ है, लेकिन म्यूजियम के लिए मछली कलेक्ट करने वाले ऑस्ट्रेलिया के मार्क ने इससे मिलती-जुलती प्रजाति से इसकी तुलना की है।                ऑस्ट्रेलिया के मार्क मैकग्रोथर ने इस दुर्लभ जीव को ईल मछली की प्रजाति का बताया है। उन्होंने कहा कि 'यह वास्तव में एक दुर्लभ जीव है और इसका नाम पाइक ईल है।' मार्क ने बताया कि वे भी इस जीव को पहली बार देख रहे हैं, लेकिन इसके बारे में उनके पास जानकारी है। उनके अनुसार यह मछली गुस्सैल होती है, मछली पकड़ते समय अगर यह मछली कांटे में फंस जाए तो फिशरमैन को स्टिक का तार काटने पर मजबूर कर देती है।

एक ट्वीट ने कराई पीएम मोदी की किरकिरी !

Image
             भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीटर पर बहुत ज्यादा सक्रिय हैं। वो कभी भी किसी को महत्वपूर्ण व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामना देना नहीं भूलते हैं। जब बात पड़ोसी देश की हो तो और ज्यादा ही सक्रिय होते हैं। पर उनका एक ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।              सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को जन्म दिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट करते हुए जन्म दिन की बधाई दी।   Follow Narendra Modi Verified account ‏ @ narendramodi Happy birthday @ ashrafghani . Praying for your long life & exceptional health and a joyful journey ahead.              पर थोड़ी देर बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा मेरा जन्म दिन 19 मई को होता है। पर आपके इन शब्दों के लिए शुक्रिया। इसके बाद ही पीएम मोदी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होने लगा।

इन तीन महिलाओं में मां कौन है ?

Image
              एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है। अमेरिका में कुछ दिन पहले एक लड़की ने सेल्फी ट्वीट की। इसमें तीन महिलाओं के चेहरे मिलते-जुलते हैं। फोटो तब वायरल हुई जब सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे रीट्वीट कर यह सवाल किया कि इनमें मां कौन है और ट्विन्स कौन ?                 कल्यान माहोमेस ने 28 जनवरी को सेल्फी ट्वीट की। लेकिन कल्यान ने इसमें यह ऑर्डर नहीं बताया कि सेल्फी में वे कहां हैं और उनकी बहन और मां कौन हैं। उनके ट्वीट को करीब 20 हजार लोगों ने अब तक रीट्वीट किया है। 30,771 लोगों ने लाइक किया है।               कुछ ट्विटर यूजर्स #blackdontcrack टैग यूज कर कह रहे हैं कि अफ्रीकन-अमेरिकन होने के कारण तीनों की उम्र एक जैसी लग रही है। इंटरनेट पर सेल्फी वायरल होने के बाद इस तीनों ने अपने कुछ फोटोज Instagram पर शेयर किए। फैमिली इंडियानापोलिस में रहती है। कुछ फोटोज में फैमिली ने क्लू भी दिए हैं।