Posts

Showing posts from March, 2016

गुजरात में ''नमो'' पेन से मचा बवाल !

Image
                 गुजरात में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के बीच ऐसे पेन बांटे गए हैं जिन पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह 'कमल' के ही साथ आई लव मोदी अंकित किया गया है। यही नहीं इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो भी अंकित किया गया है। विद्यार्थियों को दिए गए इस पेन का नाम नमो पेन दिया गया है। इस मामले में हंगामा प्रारंभ हो गया है। हालांकि इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए हैं।                  कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, 'स्कूलों में 50 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की जगह शिक्षा व्यवस्था को ही राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है। बीजेपी शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक रंग देना चाहती है। हैरानी तो इस पर है कि बोर्ड ने कैसे परीक्षाओं को राजनीतिक टूल की तरह इस्तेमाल की इजाजत दे दी।'                  पेन बांटने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधि‍कारी सुरेश जावेरी ने कहा, 'अहमदाबाद, गांधीनगर और वडनगर में हमने 1.5 लाख नमो पेन बांटे हैं।' उन्होंने दावा किया, 'तीन साल पहले हमने इस पेन का प्रस्त

उत्तर कोरिया कर देगा वॉशिंगटन पर परमाणु हमला !

Image
              उत्तर कोरिया ने नया 'लास्ट चांस' नामक एक नया वीडियो जारी करते हुए कहा है कि यदि अमरीका अपनी जगह से एक इंच भी आगे बढ़ा, उस पर परमाणु हमला कर दिया जाएगा। लगभग 4 मिनट के वीडियो में अमरीका की राजधानी वॉशिंगटन को परमाणु हमले में बर्बाद होते दिखाया गया है।               वीडियो के अंत में कोरियाई भाषा में मैसेज आता है, 'अगर अमेरिका एक इंच भी हमारी तरफ बढ़ा, तो हम फौरन न्यूक्लियर अटैक कर देंगे।' गौरतलब है कि उत्तर कोरिया पहले भी कई बार दक्षिण कोरिया तथा अमरीका पर हमले की धमकी दे चुका है।               साथ ही कथित रूप से वह जनवरी में हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर चुका है। हाल ही में उसने दक्षिण कोरिया तथा अमरीका से संयुक्त सैन्य अभ्यास पर नाराजगी जाहिर करते हुए अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी थी।

फिर से लौट आया है 'जंगल-जंगल बात चली है...'

Image
              एक बार फिर से गूँजेगा बच्‍चों का फेवरेट 'जंगल-जंगल बात चली है...' गाना। कुल मिलाकर भारतीय दर्शकों के लिए गुड न्‍यूज ये है कि जल्‍द आने वाली फिल्‍म 'द जंगल बुक' के हिंदी वर्जन का गाना 'जंगल-जगल बात चली है पता चला है...' रिलीज कर दिया गया है।              बड़ी खबर ये है कि फिल्‍म 'द जंगल बुक' अमेरिका से पहले भारत में रिलीज की जाने वाली है। फिल्‍म में 12 साल के भारतीय अमेरिकी बच्‍चे को मोगली की मुख्‍य भूमिका में दिखाया गया है। इस बच्‍चे का नाम है नील सेठी। फिल्‍म कई नए जंगली किरदार भी नजर आने वाले हैं।               फिल्‍म के इस हिंदी रूपांतरण में बॉलीवुड के स्‍टार कलाकार प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, नाना पाटेकर, ओम पुरी और शेफाली शाह ने अपनी आवाजें दी हैं। फिल्‍म 1967 में वॉल्‍ट डिज्‍़नी की मूल एनिमेटेड रूप में इसी नाम से बनी फिल्‍म का हिंदी रूपांतरण है।

अंपायर ने क्रिस गेल का हाथ पकड़ मैदान से किया बाहर !

Image
               ICC T20 विश्वकप में कल श्रीलंका के खिलाफ खेले गये मैच में क्रिस गेल को अपनी आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिला। हालांकि वे दर्शकों की डिमांड पर बैटिंग करने के लिए बाउंड्री लाइन तक आ गये थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें बैटिंग करने का अवसर नहीं दिया।   क्रिस गेल को लेकर जाते हुए अंपायर इयान गुल्‍ड।                क्षेत्ररक्षण के दौरान गेल चोटिल हो गये थे और मैदान से चले गये थे। जब वेस्टइंडीज की बैटिंग का अवसर आया, तो फ्लेचर और चार्ल्स को ओपनिंग के लिए भेजा गया। लेकिन दर्शक क्रिस गेल को मैदान पर देखना चाहते थेऔर इसलिए वे नारेबाजी भी कर रहे थे।                 दर्शकों की डिमांड पर गेल उत्साह में खेलने के लिए आने लगे, लेकिन अंपायर ने उन्हें बैटिंग की अनुमति नहीं दी। क्योंकि आईसीसी के नियमानुसार क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हुआ खिलाड़ी अगर दुबारा मैदान पर क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं आता है, तो उसे बैटिंग करने की इजाजत उतने देर तक नहीं मिलती है, जितने देर वह क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं आता है। 

ऋतिक रोशन को हो सकती है 10 साल तक जेल !

Image
                ऋतिक रोशन और कंगना की लड़ाई ने धीरे-धीरे काफी भद्दा रूप ले लिया है और ऐसा जो इससे पहले शायद ही बॉलिवुड में कभी दिखा हो। ऐसा लग रह कि ऋतिक रोशन को इस मामले में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।                   कंगना के वकील रिजवान सिद्धिकी ने बताया है कि कंगना आईपीसी की धारा 67 के तहत (कुछ ऐसी जानकारियां छापने के मामले में जो अश्लील मानी जा सकती हैं) ऋतिक रोशन को 10 साल के लिए जेल की सजा दिलवा सकती हैं।                 सिद्धिकी ने आगे कहा है कि ऋतिक रोशन पर इसके अलावा आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि का आरोप लगाने के बाद सजा) और धारा 506 (महिला पर लांछन लगाना और आपराधिक रूप से धमकाने का आरोप) भी लगाया जा सकता है।

बताइए इस तस्वीर में कितनी लड़कियां हैं?

Image
                 सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आने के बाद सभी लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। इस तस्वीर में आप कुछ लड़कियों को देखेंगे और सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस फोटो में कितनी लड़कियां हैं? इस फोटो को स्विट्जरलैंड के एक फोटोग्राफर टिजियाना वेरगारी ने अपने कैमरे में कैद की है। लड़कियों के पोज वाला यह फोटो इन दिनों सोशल साइट पर खास वायरल हो रहा है।                  इस तस्वीर को पहली बार में देखने पर आपको यही लगेगा कि इस फोटो में कम से एक दर्जन लड़कियां लाइन से बैठ कर पोज दे रही हैं। लेकिन ऐसा नहीं है और असलियत तो कुछ और ही है। आप जिस तस्वीर को देख रहें हैं उसमें सिर्फ दो ही लड़किया बैठी हुई पोज दे रही हैं, बाकी का कमाल तो मौजूद शीशा दिखा रहा है। यह शीशा और कैमरा कुछ ऐसा कमाल दिखा रहा है कि फोटो में कम से कम एक दर्जन लड़कियां नजर आ रही हैं।                  इस तस्वीर को आप माइंड गुगली भी कहा जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन की वजह से 2 लड़कियां 13 की संख्या में दिखाई दे रही हैं। दरअसल पहली और दूसरी लड़की आईना के सामने बैठी हैं। उनका प्रतिबिम्ब शीशे में बन रहा है और उसके रिफ्लेक्शन की वजह से व

मैक्सिको में 400 साल पुराना मंदिर मिला !

Image
              मैक्सिको में एक 400 साल पुराना मंदिर मिला है जो कि पहले पूरी तरह से पानी में ढका हुआ था। ये पानी एक डैम का था, जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है और जिसे इंसानों ने ही बनाया था। इस डैम को बेनितो जुआरेज डैम कहते हैं, जिसमें औसत से 40 फीसदी कम पानी होने की मंदिर पूरी तरह से सामने आ गया है। मैक्सिको में 400 साल पुराना मंदिर मिला !               ये झील दक्षिण पश्चिम मैक्सिकों के सांता मालिया जलपा डेल मार्किस नाम के छोटे कस्बे के पास है। इस झील में बारिश के मौसम में कम पानी आने और गर्मी की वजह से पानी कम हो गया। जिसके बाद झील के उथले इलाके में मिट्टी दिखने लगी और उसमें से ये 16वीं शताब्दी का मंदिर निकला। ये मंदिर भिक्षुओं द्वारा डोमिनिकल ऑर्डर के दौरान बनाया गया रहा होगा, जब मैक्सिको में धार्मिक कट्टरता नहीं थी।              ये मंदिर पूरी तरह से पत्थरों से बना हुआ है। इस मंदिर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसें मंदिर के आस पास जानवर चरते दिखाई दे रहे हैं। और अगर इस मंदिर के बारे शोध कार्य सफल रहे, तो इतिहास का एक नया पन्ना भी सामने आ सकता है।

दिल्ली में अमिताभ बच्चन को किसी ने पहचाना नहीं !

Image
              बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बेफिक्र घूम रहे हैं। लेकिन हैरत की बात यह है कि अमिताभ को कोई पहचान नहीं पाता है। ऐसा इस लिए क्योंकि वह बाहर निकलने से पहले एक नकाब पहन लेते हैं।                 अमिताभ बच्चन शूजित सरकार की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए हैं। अमिताभ ने एक ब्लॉग में यह अनुभव और कुछ तस्वीरे साझा की हैं, जिसमें वह खाकी रंग की पतलून, ढीली कमीज और अपना आधा चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं।               अमिताभ ने लिखा, 'इस नकाब का कमाल है कि भीड़भाड़ वाली दिल्ली में मुझे किसी ने आंख उठाकर देखा भी नहीं. कोई मुझे पहचान नहीं पाया. यही जिंदगी है. यह समानता कहलाती है. कभी-कभी एक मशहूर व्यक्ति भी मशहूर होने में दिलचस्पी नहीं लेता.'

अंगूरी भाभी कपिल के शो में 'बुआ' की जगह आएंगी नजर!

Image
               ये कहा जा रहा है कि 'भाभीजी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे शो छोड़ रही हैं। अब खबर है कि वे कपिल शर्मा के नए शो में कॉमेडियन के तौर पर दिखाई देंगी। कपिल के पहले वाले शो में उपासना सिंह पिंकी बुआ के किरदार में थीं। शो के दूसरे साथी जहां कपिल के नए शो में दिखेंगे, वहीं बुआ का रोल करने वाली उपासना अब भी पुराने शो से जुड़ी हुई हैं।                  चर्चा है कपिल के नए शो में शिल्पा को बुआ के जैसा किरदार दिया गया है। शो में वे कपिल के कैरेक्टर की भाभी के रूप में दिखेंगी। उधर, शिल्पा के अनुसार, वे अपना प्रजेंट शो इसलिए छोडऩा चाहती हैं, क्योंकि वे अनफिट हैं। साथ ही उनका एक साल का कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म हो गया है और वे चाहती हैं कि उनकी फीस को रिवाइज्ड किया जाए।

NGT Fines Sri Sri Ravi Shankar's Art Of Living Rs 5 Crores !

Image
                The National Green Tribunal (NGT) on Wednesday has fined Sri Sri Ravi Shankar's Art of Living Foundation Rs 5 crores but allowed its 'World Culture Festival' to take place in Delhi on the banks of the Yamuna, as it is scheduled to be held on the Yamuna floodplains from March 11-13.                 The government sprung to the defense of the 'Art of Living' guru saying his intentions cannot be doubted as he was committed to protecting the environment.The World Culture Festival 2016 is a celebration of The Art of Living's 35 years of service to humanity, spirituality and human values. It will take place on March 11-13, 2016 in New Delhi, India.                  The festival will celebrate the diversity in cultures from across the world while simultaneously highlighting our unity as a human family.Spread over a venue of 1000 acres and expected to be attended by 3.5 million people from 155 countries, the World Culture Festival will be on

T20 World Cup 2016 में दिखेंगी महिला अंपायर !

Image
               क्रिकेट इतिहास में पहली बार पुरुषों के खिताबी टूर्नामेंट में महिला अंपायर भी शामिल की गई हैं। इस बार आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 31 प्लेइंग कंट्रोल टीम के सदस्यों में दो महिला अंपायर भी हैं। साथ ही दोनों को महिला टी-20 टूर्नामेंट भी शामिल किया गया है।                न्यूजीलैंड की Kathy Cross आईसीसी में स्‍थान पाने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं। जबकि दूसरी अंपायर ऑस्ट्रेलिया की Claire Polosak हैं। ये दोनों महिलाएं थाइलैंड में हुए आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भी अंपायरिंग कर चुकी हैं।               Kathy Cross  16 मार्च को चेन्नई में महिला टी-20 टूर्नामेंट में होने वाले पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के मैच में अंपायरिंग करके इतिहास रचेंगी। जबकि उसके ठीक दो दिन बाद  Claire Polosak  18 मार्च को मोहाली में होने वाले न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड के मैच में अंपायरिंग करेंगी।

भगवान श‌िव के पास कहां से आया नाग, डमरु, त्र‌िशूल, त्र‌िपुंड और नंदी ?

Image
                               भगवान श‌िव का ध्यान करने मात्र से मन में जो एक छव‌ि उभरती है उसमे उनके एक हाथ में त्र‌िशूल, दूसरे हाथ में डमरु, गले में सर्प माला, स‌िर पर त्र‌िपुंड चंदन लगा हुआ है। माथे पर अर्धचन्द्र और स‌िर पर जटाजूट ज‌‌िससे गंगा की धारा बह रही है। थोड़ा ध्यान गहरा होने पर इनके साथ इनका वाहन नंदी भी नजर आता है। आइये जानें क‌ि श‌िव के साथ इनका संबंध कैसे बना यानी यह श‌िव जी से कैसे जुड़े। क्या यह श‌िव के साथ ही प्रकट हुए थे या अलग-अलग घटनाओं के साथ यह श‌िव से जुड़ते गए।  इस तरह आया श‌िव जी के हाथों में त्र‌िशूल                माना जाता है क‌ि सृष्ट‌ि के आरंभ में ब्रह्मनाद से जब श‌िव प्रकट हुए तो साथ ही रज, तम, सत यह तीनों गुण भी प्रकट हुए। यही तीनों गुण श‌िव जी के तीन शूल यानी त्र‌िशूल बने। इनके बीच सांमजस्य बनाए बगैर सृष्ट‌ि का संचालन कठ‌िन था। इसल‌िए श‌िव ने त्र‌िशूल रूप में इन तीनों गुणों को अपने हाथों में धारण क‌िया। जानें कैसे आया श‌िव के हाथों में डमरू                भगवन श‌िव के हाथों में डमरू आने की कहानी बड़ी ही रोचक है। सृष्ट‌ि के आरंभ में जब देवी सरस्व

भारतीय महिला भूमिका पटेल ने अमेरिका में दिखाई बहादुरी !

Image
             अमेरिका में जॉर्जिया के बुर्के काउंटी में स्टोर लूटने आए बदमाश को एक भारतीय मूल की महिला ने मारकर भगा दिया। बदमाश ने महिला पर बंदूक तान दी थी, इसके बावजूद बिना डरे वह उससे भिड़ गई। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो वायरल हो चुका है।               दरअसल भूमिका पटेल एक स्टोर में क्लर्क हैं। क्रिश्चियन डकोटा नाम का शख्स स्टोर में सोडा लेने आया। भूमिका ने पैसे मांगे तो उसने बंदूक निकाल ली। इसके बाद उसने कैश काउंटर में रखे सारे पैसे देने को कहा। महिला ने मना किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी।                 महिला ने कहा, "अगर तुम मुझे गोली मारना चाहते हो तो मार दो।" इसके बाद महिला ने लड़के की बंदूक पर हाथ मारा और उसे दबोचने की कोशिश की। लड़के ने कैश काउंटर से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन भूमिका ने उसका हाथ पकड़कर कैश काउंटर की ट्रे उसके सिर पर मार दी।               इससे पहले कि लड़का कुछ समझ पाता, तब तक महिला ने पास में रखा हथौड़ा उठा लिया। बदमाश छूटकर भाग गया। भूमिका ने उसका पीछा किया। हालांकि, वो कामयाब नहीं हो पाईं। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट क