Posts

Showing posts from May, 2016

धरती पर जन्मा हर शख्स हिंदू है, यह कोई धर्म नहीं !

Image
               आध्यात्मिक गुरु सदगुरु ने हिंदू धर्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। NDTV 24/7 चैनल को दिए इंटरव्यू में सदगुरु ने कहा कि हिंदू कोई धर्म नहीं है क्योंकि इससे जुड़ी कोई किताब या फिर धर्मगुरु मौजूद नहीं है।सदगुरु के मुताबिक, यह एक भौगोलिक पहचान है और इस धरती पर पैदा हुए किसी भी शख्स को हिंदू कहा जा सकता है। उन्हें धार्मिक मान्यताओं के आधार पर चुना जाना गलत है।                इसके साथ ही उन्होंने अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप के नाम पर कर देने वाली बात पर भी सवाल खड़े किए। सदगुरु ने कहा कि अकबर ने विकास में योगदान देने वाले कई काम किए हैं जिसकी वजह से उनका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए। वहीं, औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने के फैसले को उन्होंने सही बताया। सदगुरु  का मानना है कि औरंगजेब भारत के लिए ठीक वैसा था जैसा कि इजरायल के लिए हिटलर।                 सदगुरु ईशा फाउंडेशन नाम की संस्था चलाते हैं। इसमें योग के कई कार्यक्रम करवाए जाते हैं। योग सिखाने के उनके ये कार्यक्रम भारत के साथ-साथ यूएस, ब्रिटेन, लेबनान, सिंगापुर,कनाडा,मलेशिया,चीन

हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा क्यों होती है ?

Image
               अपार ज्ञान व रहस्यों से भरे वैदिक धर्म में अनेक कारण आज तक भी लोगों को ज्ञात नहीं है। मूलतः वैदिक धर्म में ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद नामक चार वेद हैं। तथा ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण, विष्णु पुराण, वायु पुराण, भागवत पुराण, नारद पुराण, मार्कण्डेय पुराण, अग्नि पुराण, भविष्य पुराण, ब्रह्म वैवर्त पुराण, लिंग पुराण, वाराह पुराण, स्कन्द पुराण, वामन पुराण, कूर्म पुराण, मत्स्य पुराण, गरुड़ पुराण, ब्रह्माण्ड पुराण ये 18 पुराण हैं।                  शास्त्रनुसार वैदिक धर्म में 33 कोटि देवता हैं। भ्रम के कारण लोग इन्हें 33 करोड़ मानते हैं, यह लोगो को बहुत बड़ी भूल है कि वह कोटि को यहां पर करोड़ मानते हैं। किसी भी वैदिक ग्रंथ अर्थात वेद, पुराण, गीता, रामायण, महाभारत या किसी अन्य धार्मिक ग्रन्थ में ये नहीं लिखा कि हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं हैं और यही नहीं देवियों को कहीं भी इस गिनती में शामिल नहीं किया है। शास्त्रों में में 33 करोड़ नहीं बल्कि “33 कोटि” देवताओं का वर्णन हैं। ध्यान दें कि यहां “कोटि” शब्द का प्रयोग किया गया है, करोड़ का नहीं।              वैदिक काल

मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपाय !

Image
              आज इस लेख में हम मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपायों और घरेलु नुस्खों के बारे में जानेंगे। बिना पढ़े मत छोड़ना सभी वस्तुए आयुर्वेद दुकान पर उपलब्ध कौई भी साइड इफेक्ट भी नहीं है।  1 : नींबू: 25 ग्राम नींबू के रस में 25 ग्राम शहद मिलाकर 100 ग्राम गर्म पानी के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से मोटापा दूर होता है। एक नींबू का रस प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से मोटापे की बीमारी दूर होती है।। एक नींबू का रस 250 ग्राम पानी में मिलाकर थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह-शाम 1-2 महीने तक पीएं। इससे मोटापा दूर होता है। नींबू का 25 ग्राम रस और करेला का रस 15 ग्राम मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करने से मोटापा नष्ट होता है। 250 ग्राम पानी में 25 ग्राम नींबू का रस और 20 ग्राम शहद मिलाकर 2 से 3 महीने तक सेवन करने से अधिक चर्बी नष्ट होती है। 1-1 कप गर्म पीनी प्रतिदिन सुबह-शाम भोजन के बाद पीने से शरीर की चर्बी कम होती है। इसके सेवन से चर्बी कम होने के साथ-साथ गैस, कब्ज, कोलाइटिस (आंतों की सूजन) एमोबाइसिस और कीड़े भी नष्ट होते हैं। 2 : सेब और गाजर:  सेब और गाजर को बराबर मात्रा में कद्दूक

सीधा पढ़े तो रामायण की कथा और उल्टा करके पढ़े तो भगवान कृष्ण की कथा !

Image
              क्या ऐसा संभव है कि जब आप किताब को सीधा पढ़े तो रामायण की कथा पढ़ी जाए और जब उसी किताब में लिखे शब्दों को उल्टा करके पढ़ेतो कृष्ण भागवत की कथा सुनाई दे? जी हां, कांचीपुरम के 17वीं शदी के कवि वेंकटाध्वरि रचित ग्रन्थ "राघवयादवीयम्" ऐसा ही एक अद्भुत ग्रन्थ है।               इस ग्रन्थ को ‘अनुलोम-विलोम काव्य’ भी कहा जाता है। इसमें केवल 30 श्लोक हैं। इन श्लोकों को सीधे-सीधे पढ़ते जाएँ, तो रामकथा बनती है और विपरीत क्रम में पढ़ने पर कृष्णकथा बन जाती है। इस प्रकार हैं तो केवल 30 श्लोक, लेकिन कृष्णकथा के भी 30 श्लोक जोड़ लिए जाएँ तो बनते हैं 60 श्लोक। पुस्तक के नाम से भी यह प्रदर्शित होता है, राघव (राम) + यादव (कृष्ण) के चरित को बताने वाली गाथा है राघवयादवीयम। उदाहरण के तौर पर पुस्तक का पहला श्लोक हैः अनुलोम  वंदेऽहं देवं तं श्रीतं रन्तारं कालं भासा यः। रामो रामाधीराप्यागो लीलामारायोध्ये वासे ॥1॥               अर्थातः मैं उन भगवान श्रीराम के चरणों में प्रणाम करता हूं जो जिनके हृदय में सीताजी रहती हैं तथा जिन्होंने अपनी पत्नी सीता के लिए सहयाद्री की पहाड़ियो

कच्चा केला खाने के लाभ !

Image
               कच्चा केला पोटेशियम का खजाना होता है जिसकी मदद से आप प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं। यही नहीं, इसको खाने से आपकी बॉडी में हमेशा उर्जा रहेगी और आप खुद को सक्रिय पाएंगे। इसमें मौजूद विटामिन B6, विटामिन C आपको उर्जा देती है. कच्चे केले में स्टार्च भी मौजूद होता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट भी। आपको बता दें कच्चा केला खाना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।                 जो लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान हैं उन्हें कच्चा केला जरूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आपके बॉडी के अनचाहे फैट को साथ ही जहरीली चीजों को साफ करने में मददगार होता है। कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च मौजूद होते हैं जो आपकी आंत को हमेशा साफ रखने में मदद करता है। यह आंत में किसी भी प्रकार की गंदगी को साफ करता है और हेल्दी बनाता है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो कच्चा केला खाना शुरू कर दें ये आपके लिए यह फायदेमंद रहेगा।                  अक्सर लोगों को समय-समय पर भूख लगने की बीमारी होती है। ऐसे में कच्चा केला आपकी इस भूख को कम करने में मदद करता है। इससे फायदा यह होता है

लॉन्च हुआ 99 रुपये का स्मार्टफोन 'नमोटेल अच्छे दिन' !

Image
             Freedom 251 के बाद बंगलूरु की कंपनी नमोटेल ने देश में सबसे सस्ता स्मार्टफोन देने का बड़ा ऐलान किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत उम्मीद से बेहद कम रखी गई है। बंगलूरु बेस्ड नमोटेल ने नमोटेल अच्छे दिन नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया है. जिसकी कीमत महज 99 रुपये है। ये भारत का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।                प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के प्रमोटर माधव रेड्डी ने बताया कि ये स्मार्टफोन 17 मई से लेकर 25 मई तक प्री बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट namotel.com पर मौजूद है। इस फोन को बुक करने के लिए यूजर को bemybanker.com वेबसाइट पर जा कर खुद को रजिस्टर करना होगा इसके बाद यूजर को आई-डी और पासवर्ड मुहैया कराया जाएगा. जिसकी मदद से यूजर namotel.com पर स्मार्टफोन बुक कर सकेंगे। रजिस्ट्रेश के लिए यूजर को एक बार लाइफ टाइम मेंबरशिप फीस 199 रुपये के तौर पर भरनी होगी।              इस फोन में 4 इँच का डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 480x800 पिक्सल है। ये फोन 5.1 लॉलिपॉप ओएस पर चलेगा साथ ही 1 जीबी रैम होगी. 4 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 2 म

दुनिया की कठोरतम वस्तु हीरा भी टूट सकता है !

Image
              दुनियाभर में सबसे कठोर वस्तु हीरा ही होती है, और हीरे को सिर्फ हीरा ही काट सकता है... आपने भी यह सब ज़रूर सुना-पढ़ा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें हीरे को सिर्फ दबाव के ज़रिये चूर-चूर होते साफ देखा जा सकता है, और शायद यही वजह है कि यह यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा वायरल हुए वीडियो में शुमार हो गया है।                 Hydraulic Press Channel द्वारा यूट्यूब पर 14 मई, 2016 को अपलोड किया गया यह वीडियो अब तक 47 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है... वीडियो में बैकग्राउंड में ईथन मीक्सेल (Ethan Meixell) का 'थॉर्'स हैमर' (Thor's Hammer) गीत बज रहा है, और दिखाया जा रहा है कि 1.20 कैरेट के एक हीरे को जब हाईड्रॉलिक प्रेस के ज़रिये दबाया जाता है, तब वह कैसे चूर-चूर हो जाता है।               हीरे का चूर-चूर हो जाना अगर आप पहली बार में ठीक तरीके से नहीं देख पाएं, तो चिंता मत कीजिएगा, क्योंकि वीडियो में उसे स्लो मोशन (40 गुणा कम गति से) में भी दिखाया गया है। यूट्यूब पर यह चैनल चलाने वाले साहब कमेंटरी करते हुए 'डायमंड्स आर फॉ

माँ बनने के बाद किम का पहला हॉट फोटोशूट !

Image
             किम कार्दशियन हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था।लेकिन जल्द ही वह अपने हॉट अवतार में वापस आ गई। किम ने अभी अभी एक फोटोशूट करवाया है। जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।              यह फोटोशूट वॉग मैगजीन के लिए करवाया गया है। इसमें वह शर्ट को खोलकर खड़ी है और अलग-अलग पोज दे रही हैं। बता दें कि किम ने पिछले साल 5 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था। जन्म के दौरान सैंट का वजन 3.65 kg था। किम को दूसरी बार मां बनने में काफी दिक्कतें आई थी।

कैलाश पर्वत पर दिखी भगवान शिव की परछाई !

Image
              कैलाश पर्वत की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहीं हैं। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि गूगल अर्थ से कैलाश पर्वत को देखने पर भगवान शिव की परछाई नज़र आ रही है। इन फोटोज को फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर कई बार शेयर किया जा चुका है।              ये फोटोज 2015 में एक यूट्यूब यूजर ने अपलोड की थी। लेकिन कुछ समय से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन फोटोज को में कैलाश पर्वत पर दिखने वाली परछाई को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है, जिसमें भगवान शिव के चेहरे की आकृति बनती दिख रही है। यूट्यूब पर इसे जहां 11 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है, वहीं फेसबुक पर 2 हजार से ज्यादा बार लोग शेयर और लाइक कर चुके हैं।              इस तरह की आकृति बादलों के शेड और पहाड़ों के आकार-प्रकार के कारण बन जाया करती हैं कभी-कभी आसमान में घुमड़ रहे बादलों में भी कुछ आकृतियां दिखाई देती हैं। अक्सर लोग इन फोटोज को संबंधित शेड का ज़िक्र करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। धार्मिक शेड वाले पोस्ट अक्सर वायरल हो जाया करते हैं।

छोटा सा पुदीना और बड़े - बड़े काम !

Image
                घर में चाय, चटनी या खाने में प्रयोग की जाने वाली पुदीना पत्‍ती एक बारहमासी, खुशबूदार जड़ी है। इसकी विभिन्न प्रजातियां यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाइ जाती हैं, साथ ही इसकी कई संकर किस्में भी उपलब्ध हैं। भारत में तो पुदीने का पड़े लगभग हर घर में लगा होता है। पुदीने का अर्क औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आइये और जानते हैं कि हरा पुदीना किस तरह से हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिये फादेमंद है.... 1. सलाद में इसका उपयोग स्वास्थ्यवर्धक है। अगर इसकी पत्तियों को रोज चबाया जाए तो दंत रोग, पायरिया, मसूढों से रक्त निकलना आदि रोग दूर हो जाते हैं। 2. एक गिलास पानी में पुदीने की 4-5 पत्तियां उबालें! ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें। इस पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है। 3. पुदीने की बनी चाय पीने से स्‍किन स्‍मस्‍या और पेट की सभी समस्‍याएं दूर होती हैं। यह पेट को साफ करता है और त्‍वचा से पिंपल हटाता है। 4. पुदीना कीटाणुनाशक होता है। यदि घर के चारों ओर पुदीन के तेल का छिडकाव कर दिया जाए, तो मक्खी, मच्छर, चींटी आदि कीटाणु भाग जाते हैं। 5.

9 नवंबर से शुरू होगा अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण !

Image
                अखिल भारतीय संत और धर्म सम्मेलन में अयोध्या में राम मंदिर बनाने की तारीख को लेकर फैसला किया गया है। उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान हुई धर्म संसद में फैसला किया है कि मंदिर निर्माण इसी साल 9 नवंबर (कार्तिक अक्षय नवमी) से शुरू कर दिया जाएगा। सिंहस्थ मेला परिसर में हुई इस धर्म संसद के मुताबिक, मंदिर निर्माण की शुरुआत रामलला परिसर में सिंह द्वार बनाकर की जाएगी।                 राम जन्मभूमि के 77 एकड़ जमीन जिसे विवादित कहा जाता है उस पर निर्मोही अखाड़ा अपना हक जताता रहा है। अखाड़ा इस मामले में कानूनी लड़ाई भी लड़ रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले में निर्मोही अखाड़े को भी जमीन का एक हिस्सा दिया गया था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है।                राम मंदिर मुद्दा 1989 के बाद अपने उफान पर था। इस मुद्दे की वजह से तब देश में सांप्रदायिक तनाव फैला था। देश की राजनीति इस मुद्दे से प्रभावित होती रही है। हिंदू संगठनों का दावा है कि अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर बाबरी मस्जिद बनी थी। मंदिर तोड़कर यह मस्जिद बनवाई गई थी। राम मंदिर आ

ताज महल की इन 7 सच्चाईयाँ को नहीं जानते हैं आप !

Image
                आगरा का ताजमहल भारत की शान और प्रेम का प्रतीक चिह्न माना जाता है। उत्तरप्रदेश का तीसरा बड़ा जिला आगरा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मुगलों का सबसे पसंदीदा शहर होने के कारण ही उन्होंने ‍दिल्ली से पहले आगरा को अपनी राजधानी बनाया। इतिहास के अनुसार इब्राहिम लोदी ने इस शहर को सन् 1504 में बसाया था। जिस समय इस शहर की स्थापना की गई, उस समय किसी ने यह कल्पना नहीं की होगी कि यह शहर पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए परचम लहराएगा। जिसे आज भी दुनिया के सात अजूबों में शुमार किया जाता है। ताज महल में हर साल एक करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। सभी वहां का इतिहास जानना चाहते हैं। वे गाइड से घंटों ताज के बारे में जानकारी लेते हैं। फिर भी कुछ ऐसे तथ्‍य हैं जो पर्यटक जान नहीं पाते हैं। ये तथ्य इस प्रकार है ... दुनिया के कई आर्किटेक्ट ने ताजमहल की जांच की है। इसका हर हिस्‍सा दूसरे हिस्‍से के ठीक बराबर है। लेकिन, इसमें भी एक गलती मिली। मुख्य इमारत में यमुना की ओर संगमरमर की दीवारों में बने नक्काशीदार पिलरों में से एक पिलर का डिजायन अलग है। 11 पिलर में से सिर्फ एक का डिजा

पहले क्या खत्म होगा - पानी या पेट्रोल ?

Image
              लातूर का नाम कुछ समय पहले शायद ही'किसी ने सुना होगा। एक ऐसा प्रदेश जो कि अब भारत के जल संकट का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। कोई भी व्यक्ति न ही लातूर जाना चाहेगा और न ही चाहेगा कि उसे कभी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़े। आज जब देशवासी बुलेट ट्रैन के सपने देख रहें है, वहीं इस सूखा ग्रस्त इलाके के लोग पानी वाली ट्रैन की राह देखते हैं।                लातूर के इलाके के एक वीडियो को लोगों ने खूब देखा जिसमें एक बूढ़ा आदमी चारपाई पर बैठ कर नहा रहा है और पानी को नीचे पड़े एक बर्तन में इकट्ठा कर रहा है ता कि उस पानी को दोबारा इस्तेमाल कर सके। ये भले ही एक घटना है मगर अगर पानी ऐसे ही कम होता गया तो ये सब का नित्य कर्म होगा। मुझे एक और वीडियो याद आता है जिसमें सलमा हयेक नाम की एक विदेशी स्टार कीड़ों को खाती है और कहती है कि आने वाले समय में भोजन का संकट खड़ा हो जायेगा तो दुनिया का बड़ा हिस्सा इसी तरह कीड़ों को खा कर पेट भरेगा। मगर पानी को तो कोई विकल्प हो ही नहीं सकता।                कुछ समय पहले जब दुनिया के सभी बुद्धिजीवी इस बात की भविष्यवाणी कर रहे थे कि तीसरा विश्व युद्ध

Shravan Kumar - A Son Like No Other Has Born Ever

Image
               Shravan Kumar is the name of a mythological character that appeared in Ramayana, an ancient Sanskrit epic. In the poem, Shravan is notable for exhibiting devotion toward his parents Shravan Kumar belonged to the time when King Dashratha ruled Ayodhya. He was born of poor and blind parents, but they had brought him up remarkably well. He was strong healthy and honest, and he had a good character. He bore sincere love and respect for his parents. He was also a great devotee of God. Everyday he worked hard to make his parents as comfortable and happy. In his leisure time he prayed to God and attended to his poor, blind and aging parents.                One day his parents told him that they had be- come quite aged. They, therefore, wanted him to take them to the various places of pilgrimage : this could make them fully satisfied and give them abundant peace of mind. It is a typical Hindu belief that a pilgrimage to the various shrines and holy places under- taken in

Gayatri Mantra - All You Need To Know About Highly Revered Mantra

Image
                   The Gāyatrī Mantra is considered not to have an author, and like all other Vedic mantras, is believed to have been revealed to Brahmarshi Vishvamitra. It is a verse from a sukta of the Rigveda. Gāyatrī is the name of the Vedic meter in which the verse is composed. The Gayatri mantra is repeated and cited very widely in Vedic literature and praised in several classical Hindu texts. In Sanskrit                         ॐ भूर्भुवः॒ स्वः ।तत्स॑वि॒तुर्वरेण्यं॒भर्गो॑ दे॒वस्य॑ धीमहि । धियो॒ यो नः॑ प्रचो॒दया॑त् ॥ In English                           Om bhūr bhuvaḥ svaḥtát savitúr váreṇ(i)yaṃbhárgo devásya dhīmahi                                                           dhíyo yó naḥ prachodayat Summary of the Gayatri Mantra                   Oh God! Thou art the Giver of Life, Remover of pain and sorrow, The Bestower of happiness, Oh! Creator of the Universe, May we receive thy supreme sin-destroying light, May Thou guide our intellect in the right

गर्मी में लू से बचने का आसान तरीका

Image
               गर्मियाँ  शुरू हो चुकी है। लेकिन इतनी गर्मी के बावजूद बच्चे बहार निकल कर खेलने से नहीं चूकते। लेकिन क्या आप जानते है इन गर्मी के दिनों में बच्चों को लू बहुत जल्दी लग जाती है? यदि आप उन्हें लू से बचाना चाहते है तो नीचे दिए उपचार को ज़रूर आज़माएं...     धनिया के पानी में चीनी मिला कर पीने से लू का असर कम होता है।      लू लगने से रोगी को तेज बुखार चढ़ता है. इसके लिए इमली को उबाल कर उसे छान लें और शर्बत की       तरह पियें।      इमली को उबालकर उस पानी में तौलिया भिगो कर उसके छींटे मारने से रोगी को लू में बहुत आराम         मिलता है।      लू लगने पर प्याज के रस से कनपटियों और छाती पर मालिश करें।     तुलसी के पत्तों का रस चीनी में मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है।      आलू बुखारे को गर्म पानी में डाल कर रखें और उसी पानी में मसल लें। इसे भी आम के पने की तरह         बना कर पीने से लू लगने से होने वाली जलन और घबराहट ख़त्म हो जाती है। 

ब्रिटेन के युवक ने बनाई उड़ने वाली होवरबाइक !

Image
               ब्रिटेन के एक युवक कॉलिन फर्ज का एक ताजातरीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। विज्ञान के सिद्धांत और उनका सही इस्तेमाल करते हुए अपनी उत्सुकता और जुनून के लिए कई खोजें कर चुके फर्ज ने अब एक होवरबाइक बनाई है. जो हवा में उड़ती है।                  ब्रिटेन के गैराज इंवेंटर और वीडियो मेकर कॉलिन फर्ज जो अपने गैराज में कुछ न कुछ नया खोजने या बनाने में लगे रहते हैं, ने अब एक होवरबाइक बनाई है। पानी और जमीन पर चलने वाली होवरक्राफ्ट की तर्ज पर बनी यह बाइक हवा में उड़ती है।                यूट्यूब पर जारी इस वीडियो को अब तक 5,905,955 से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। फर्ज ने कैसे इस बाइक को बनाया, कितनी बार गिरे, कैसे इसकी डिजाइन में सुधार किया और कितनी मेहनत की इसकी पूरी जानकारी देता यह वीडियो वाकई दर्शकों और तकनीक के दीवानों को हैरानी में डाल देगा।                            फर्ज का नाम वर्ष 2006, 2008 और 2010 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। सबसे पहले उन्हें लॉन्गेस्ट बोनफायर के लिए, फिर सबसे लंबी मोटरसाइकिल बनाने के लिए और फिर एक मोबिलिटी स्क